{"_id":"6a8882ec721ca2005002fd63","slug":"surveillance-at-the-nepal-border-to-be-stepped-up-medical-stores-to-be-inspected-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153616-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, मेडिकल स्टोरों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, मेडिकल स्टोरों की होगी जांच
Fri, 21 Aug 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से संवेदनशील स्थानों व प्रमुख मार्गों पर नजर रखेंगे। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की बैठक हुई। इसमें मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री, सीमा क्षेत्र की निगरानी, मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के स्टॉक की जांच और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेडिकल स्टोरों के नियमित निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक व बिक्री अभिलेखों की जांच और जरूरत के अनुसार सैंपलिंग कराने को कहा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। बैठक में एएसपी विशाल पांडेय समेत आबकारी व एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे।