फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Summon clarification from three B.E.O.

तीन बीईओ से जवाब-तलब

Fri, 26 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Summon clarification from three B.E.O.
बलरामपुर। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक से नदारद रहने पर तीन शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ से डीएम ने जवाब-तलब किया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सभी खंड शिक्षाधिकारी अपने-अपने शिक्षा क्षेत्रों के स्कूलों का भ्रमण कर उन्हें मूलभूत सुविधाओं से संपन्न करें। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही कदापि न बरतें। जर्जर स्कूल भवनों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अनुश्रवण समिति की बैठक में बिना सूचना के गायब खंड शिक्षाधिकारी शिवपुरा, पचपेड़वा व गैसड़ी से जवाब तलब करने का निर्देश बीएसए डॉ. रामचंद्र को दिया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर डीएम ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं चलाने, सामुदायिक सहभागिता, दूरदर्शन व रेडियो पर शैक्षणिक सामग्री का लाभ प्राप्त कराने, मिशन प्रेरणा, यूट्यूब चैनल आदि का लाभ उठाने के लिए डीएम ने निर्देश दिया। कहा कि, मानव संपदा पोर्टल पर मोबाइल एप के जरिए शत-प्रतिशत ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति होने चाहिए।

लंबित अवकाश की जानकारी ली जाए। केजीबीवी में संचालित संसाधनों व सुविधाओं के बारे में भी डीएम ने गहन समीक्षा की। विद्यालयों के संविलीयन, इंग्लिश मीडियम स्कूल व मध्याह्न भोजन योजना की भी समीक्षा हुई। बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीपीओ केएम पांडेय सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed