{"_id":"6402325c1bb206b9310684e4","slug":"sugarcane-farmers-will-be-paid-before-holi-balrampur-news-c-13-1-113320-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: होली से पहले होगा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: होली से पहले होगा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान
Fri, 03 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बजाज चीनी मिल इटईमैदा के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा व समूह हेड मानव संसाधन प्रभाकर चंद्रा शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण पर जिले में पहुंचे। उन्होंने बजाज चीनी मिल से संबंधित गांवों का भ्रमण कर गन्ने की खेती का जायजा लिया। किसानों की समस्याएं सुनीं। होली से पहले बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान का निर्देश मिल के अधिकारियों को दिया।
प्रबंध निदेशक व समूह हेड मानव संसाधन ने उतरौला क्षेत्र के दारीचौरा, किठूरा फूलपुर, रामपुर बगनहा, विश्रामपुर, महादेव व देवरांवा गांव में गन्ने की खेती का जायजा लिया। प्रबंध निदेशक ने किसानों को अच्छे उत्पादन व दोगुना मुनाफे के लिए उन्नतिशील बीज का बोआई करने की अपील की। प्रगतिशील किसान अमृता सिंह के फार्म पर गन्ना के साथ सहफसली खेती देखकर उन्होंने सराहना की।
इसके बाद प्रबंध निदेशक ने मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर बकाया गन्ना मूल्य के बारे में जानकारी ली। होली से पूर्व सभी किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख हिमांशु कुमार मंगलम व गन्ना प्रमुख संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।