फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students will learn secrets of science from constellation

Balrampur News: नक्षत्रशाला से विद्यार्थी सीखेंगे विज्ञान के रहस्य

Tue, 28 Jan 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Students will learn secrets of science from constellation
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय कलवारी में बनाया गया नक्षत्रशाला।-संवाद
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों को खगोलीय विज्ञान की जानकारी देने के लिए नक्षत्रशाला का निर्माण हो रहा है। अभी सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कलवारी में एक नक्षत्र शाला बन रही है। इसके बाद अन्य परिषदीय स्कूलों में एक-एक नक्षत्र शाला तैयार की जाएगी। एक नक्षत्र शाला को बनाने में तकरीबन चार लाख रुपये खर्च होंगे। विद्यालय के 150 से अधिक बच्चों को ग्रहों व नक्षत्रों की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को नए तरीके से विज्ञान की शिक्षा देने की तैयारी की गई है। जिसके तहत प्रशासन ने कक्षाओं में नक्षत्र शाला खोलने की तैयारी की है। नक्षत्र शाला में बच्चे अब खगोलीय विज्ञान की जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे। फिलहाल जनपद के सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कलवारी में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए नक्षत्र शाला की शुरुआत की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय बताते हैं कि नक्षत्र शाला में बच्चों को सौरमंडल, ग्रह तथा सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी के बीच की दूरी आदि के बारे में मॉडल के सहारे जानकारी दी जाएगी। कौन सा ग्रह कितनी चाल से चलता है। साथ ही अन्य सौर मंडलीय गतिविधियों की जानकारी भी नक्षत्र शाला में दी जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
- शीघ्र शुरू होगा संचालन -
-कंपोजिट विद्यालय कलवारी में नक्षत्रशाला तैयार करने में करीब चार लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नक्षत्र शाला बनाने में राज्य वित्त की मद से खर्चा किया जा रहा है। शीघ्र ही निर्माण पूरा कराकर नक्षत्र शाला का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, बीडीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed