फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students will excel in skill development along with studies

Balrampur News: पढ़ाई संग कौशल विकास में भी अव्वल होंगे विद्यार्थी

Fri, 16 May 2025 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Students will excel in skill development along with studies
बलरामपुर। पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थी अब हुनरमंद भी बनेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों में अब कक्षा छह से विद्यार्थियों को कौशल आधारित कोर्स करने का मौका मिलेगा। सीबीएसई ने स्कूल शिक्षा में स्किल एजुकेशन को अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए सभी स्कूलों को निर्देश दिया है। इससे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौती और अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (एनसीआरएफ) के तहत स्किल एजुकेशन शुरू किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्किल माॅड्यूल्स बनाए गए हैं। विद्यार्थी एक या अधिक माॅड्यूल चुन सकते हैं, जो प्रोजेक्ट आधारित मूल्यांकन के तहत होंगे। कक्षा 9-10 में 22 स्किल विषय और कक्षा 11-12 में 43 स्किल विषय होंगे। स्कूल इन विषयों को बिना किसी अलग अनुमति या शुल्क के शामिल कर सकते हैं। सभी स्कूलों को अगले तीन वर्ष में कंपोजिट स्किल लैब स्थापित करनी होगी।
विज्ञापन

अभी जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालय में इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। स्किल एजुकेशन लागू करने में मार्गदर्शन के लिए हर जिले में जिला कौशल समन्वयक (डीएससी) नियुक्ति किए जाएंगे। शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को भी इसमें प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी कार्यक्रम उद्योगों और सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए स्किल एक्सपो, कॅरिअर गाइडेंस, हैकाथन, बूटकैंप, ओलिंपियाड और इंडस्ट्री एंगेजमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूल इस पहल को लागू करने के लिए सीबीएसई के दिए गए पोर्टल और फार्म का उपयोग कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि कौशल विकास के पाठ्यक्रमों को लागू किया जा रहा है। संस्थान में तैयारी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed