फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students told the usefulness of Ayurveda

विद्यार्थियों ने बताई आयुर्वेद की उपयोगिता

Fri, 14 Oct 2022 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Students told the usefulness of Ayurveda
बलरामपुर। हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए चंद मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि/सदर विधायक पल्टूराम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने की। ‘मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भगवती आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र चंद मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एमडीके बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा प्रगति मिश्रा द्वितीय व आरती पासवान तृतीय स्थान पर रही। छात्र रिशु जायसवाल व छात्रा दिव्यांशु गुप्ता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने क्रमश: 5100, 2100 व 1100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांत्वना पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को 501 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रगति मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रांजल त्रिपाठी व डॉ. प्रदीप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ व योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने बताया कि इस दौरान आयुष मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1700 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण के साथ ही योग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed