फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students showed talent in painting competition

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 21 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in painting competition
बलरामपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर अमर उजाला की तरफ से स्कूलों में स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सभी छात्रों ने अपने कौशल के माध्यम से महत्मा गांधी के खादी ग्रामोद्योग विषय पर चित्र तैयार कर प्रतिभा दिखाई। स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने मूल्यांकन करके छात्रों के चित्रकला प्रतियोगिता में ग्रेडिंग की है।
विज्ञापन

अमर उजाला की तरफ से पांच स्कूलों में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से स्वदेशी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के कक्षा आठ से 12 तक के 423 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल में 63, पॉयनियर पब्लिक स्कूल में 100, सीएमएस इंटर कॉलेज में 100, बाल भारती इंटर कॉलेज में 100 तथा सेंट जेवियर्स स्कूल में 60 छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा मुस्कान जैन को प्रथम, कक्षा 11 के छात्र वैभव सिंह को द्वितीय व कक्षा नौ के छात्र नीरज चौरसिया को तृतीय, पॉयनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा. एमपी तिवारी ने बताया कि कक्षा 12 के छात्र अमन गुप्ता को प्रथम, छात्रा अंकिता उपाध्याय को द्वितीय व अभिषेक कुमार को तृतीय, सीएमएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव ने बताया कि कक्षा नौ के छात्र विशाल वर्मा को प्रथम, कक्षा 12 के छात्र तनवीर अहमद को द्वितीय व कक्षा 11 के छात्र करनपाल को तृतीय, बाल भारती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा 11 की छात्रा रीना वर्मा को प्रथम स्थान मिला।

कक्षा 12 की छात्रा कीर्ति सिंह को द्वितीय व कक्षा 12 की छात्रा उर्वशी सिंह को तृतीय और सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि कक्षा 11 की छात्रा हषिता प्रकाश को प्रथम, कक्षा 10 के छात्र अम्बिका को द्वितीय एवं कक्षा 10 के छात्र अनमोल कुमार पांडेय को तृतीय स्थान मिला है। इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष पर अमर उजाला की तरफ खादी ग्रामोद्योग विषय पर कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed