फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students showcased their writing talent on the topic of digital education

Balrampur News: डिजिटल शिक्षा पर विद्यार्थियों ने दिखाई लेखन प्रतिभा

Fri, 18 Sep 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their writing talent on the topic of digital education
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘डिजिटल शिक्षा और विकसित भारत-2047’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में डिजिटल शिक्षा के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को रेखांकित किया। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में डिजिटल शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन




विद्यार्थियों ने तकनीकी संसाधनों के बढ़ते उपयोग, शिक्षा की पहुंच और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कुलपति ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन की क्षमता विकसित करने के साथ समसामयिक विषयों के प्रति उनकी समझ बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की उपयोगिता और विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed