{"_id":"67cb1658148262e45203ecda","slug":"students-should-be-prepared-for-competitive-exams-balrampur-news-c-99-1-slko1018-122111-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विद्यार्थियों को कराई जाए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विद्यार्थियों को कराई जाए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। शैक्षिक स्तर में सुधार पर हुई चर्चा में अभिभावकों ने कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराने का सुझाव दिया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने विद्यालय के शैक्षिक विकास, विभागीय गतिविधि और विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा की। विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर अभिभावकों से विचार विमर्श किया गया और उनसे सुझाव भी लिए गए। अभिभावक मुख्तार आलम ने विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में व्याख्यान दिए जाने का सुझाव दिया। वहीं, डॉ. आशा मिश्रा और अर्चिता मिश्रा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर सुझाव दिया।
प्राचार्य ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र में उपलब्ध हैं। कुछ और नई पुस्तकें खरीदी जा रही हैं, यह पुस्तकें सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के साथ-साथ विभाग में भी उपलब्ध रहेंगी। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मोहम्मद अकमल ने अभिभावकों का स्वागत किया। डॉ. वीर प्रताप सिंह ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार ने किया। इस अवसर पर राहुल यादव, सौम्या शुक्ला व राशि सिंह सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।