फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students of Aryabhatta Sadan topped

आर्यभट्ट सदन की छात्राएं रहीं अव्वल

Thu, 28 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students of Aryabhatta Sadan topped
बलरामपुर। रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान बेटियों ने वोटरों के महत्व को समझाया। बेटियों की प्रतिभा की सभी ने सराहना की। उतरौला नगर के कई विद्यालयों में गुरुवार को मतदाता जागरूकता पर आधारित कई कार्यक्रम कराए गए। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली प्रतिभागियों को प्रधानाचार्यों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देशन व डीआईओएस गोविंद राम के पर्यवेक्षण में उतरौला नगर के कई विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। स्कालर अकादमी इंटर कॉलेज की रंगोली व मेंहदी में आर्यभट्ट सदन की बेटियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रंगोली में जेसी बोस सदन की बेटियों ने द्वितीय व एचजे भाभा सदन की बेटियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेंहदी में एचजे भाभा सदन की बेटियां द्वितीय और जेसी बोस व सीवी रमन सदन की बेटियां संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रबंध निदेशक असलम खान व प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने बेटियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केके सरोज ने रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता कराई। ऋद्धि चौहान ने प्रथम, प्रीतिका चौरसिया ने द्वितीय, अंकिता ने तृतीय, शबीना बानो ने चतुर्थ व नेहा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। शिक्षक राम मोहन श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक वर्मा, मो. इस्लाम, उत्तम कुमार, शरद श्रीवास्तव, सुरेंद्र व अमरेश पांडेय आदि ने प्रतियोगिता कराने में सराहनीय योगदान दिया।

स्वीप कार्यक्रम के जिला स्तरीय मीडिया प्रभारी प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान ने बताया कि उतरौला नगर के कई विद्यालयों में मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम कराए गए हैं। मोहम्मद उस्मानी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एचआरए उतरौला व राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में भी मतदाता जागरूकता संबंध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed