{"_id":"64d12e0c82255c279802aab6","slug":"students-learned-about-reading-and-examination-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1716-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पठन-पाठन और परीक्षा के बारे में छात्रों ने जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पठन-पाठन और परीक्षा के बारे में छात्रों ने जाना
Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में सोमवार को नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई। जिसमें प्राचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की खूबियों, मुख्य व माइनर पाठ्य सामग्री और व्यावसायिक पाठ्यक्रम पर चर्चा करते हुए महाविद्यालय में मिलने वालीं सुविधाओं से रूबरू कराया।
कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह ने दीप प्रज्जवलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी द्वारा पूरी लगन व कर्तव्य निष्ठा के साथ पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलती है। छात्र जीवन का प्रमुख उद्देश्य अच्छी पढ़ाई के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से राष्ट्र की सेवा करना है।
मुख्य नियंता ने विद्यार्थियों को काॅलेज के अनुशासन व नियंता मंडल के कार्यों के बारे में रूबरू कराया। प्रो. मोहिउद्दीन अंसारी ने आईक्यूएसी के कार्य व पुस्तकालय प्रभारी डॉ. आशीष कुमार लाल ने पुस्तकालय से मिलने वालीं सुविधाओं से जुड़ी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
परीक्षा प्रभारी डॉ सद्गुरु प्रकाश ने परीक्षा फाॅर्म, एनएसएस के नोडल डॉ. राजीव रंजन, एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान और क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. ऋषि रंजन पांडेय ने अपने विभाग से जुड़ी जानकारी साझा की।
इस अवसर पर डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ स्वदेश भट्ट, डॉ दिनेश कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. मोहम्मद अकमल, डॉ. कृतिका तिवारी, डॉ. आजाद प्रताप सिंह, डॉ. साक्षी शर्मा, डॉ. एसके त्रिपाठी व डॉ. वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।