फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students' faces lit up after seeing the easy English question paper

Balrampur News: अंग्रेजी का आसान प्रश्नपत्र देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Fri, 07 Mar 2025 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up after seeing the easy English question paper
बलरामपुर के ऋतुराज इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।-संवाद
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में अंग्रेजी के आसान प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। शुक्रवार को आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 19,515 विद्यार्थी शामिल हुए, 1163 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान में 33 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि एक अनुपस्थित रहा। इस दौरान सचल दस्तों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में 67 केंद्रों पर प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 20,678 विद्यार्थियों में से 19,515 विद्यार्थी शामिल हुए। इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान परीक्षा में 44 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 43 परीक्षा में शामिल हुए, एक विद्यार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में नकलविहीन संपन्न हुई। इस दौरान कोई भी छात्र नकल करता नहीं पाया गया।
विज्ञापन

परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आसान रहा। छात्र राजू ने बताया कि जिन प्रश्नों को तैयार किया था, वह सभी प्रश्न आने से काफी खुशी हुई। अंग्रेजी में अच्छे नंबर आने की पूरी उम्मीद है। कोमल, राहुल व पिंटू सहित अन्य छात्रों ने भी प्रश्नपत्र को आसान बताते हुए अच्छा पेपर होने पर खुशी जताई। परीक्षा देकर निकलने वाले ज्यादातर बच्चों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed