फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students are eager to discuss the exam, 80% of the children have registered

Balrampur News: परीक्षा पे चर्चा को आतुर हैं विद्यार्थी, 80 फीसदी बच्चों ने कराया पंजीकरण

Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students are eager to discuss the exam, 80% of the children have registered
बलरामपुर। आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने और उन्हें सफलता का मंत्र देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष के आठवें संस्करण में प्रतिभाग करने के लिए 14 दिसंबर से छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रह है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 80 फीसदी बच्चे पंजीकरण करा चुके हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्र 14 जनवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि जिले में 58 हजार छात्र-छात्राओं के लक्ष्य के सापेक्ष 40 हजार विद्यार्थियों ने अब तक पंजीकरण करा लिया है। इसमें यूपी बोर्ड के 35 हजार विद्यार्थी भी शामिल हैं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन


ऐसे करें पंजीकरण
डीआईओएस ने बताया कि इसमें प्रतिभाग करने के लिए कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी innovateindia1.mygov.in पर 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभाग करने से पूर्व विद्यार्थियों को ऑनलाइन होने वाली एमसीक्यू (मल्टिपल च्वॉइस क्वेश्चंस) प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखानी होगी। शिक्षकों और अभिभावकों को भी इसमें प्रतिभाग करने के लिए परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed