{"_id":"6af89700e47a823d030b06ce","slug":"students-academic-ability-assessed-before-the-half-yearly-examinations-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157823-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले परखी गई विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले परखी गई विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता
Sat, 14 Nov 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28- बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय टेंगनवार में पढ़ाई करते बच्चे। स्रोत विभाग
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए शनिवार को विशेष शिक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता का आकलन किया गया। विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर बच्चों के ज्ञान और समझ का स्तर परखा गया। साथ ही पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनकी कठिनाइयों को दूर करने पर जोर दिया गया।
जिले के 1815 परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू होगी। कक्षा एक से आठ तक के करीब दो लाख दस हजार विद्यार्थी मौखिक और लिखित परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शिक्षकों ने हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन समेत विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों से मौखिक और लिखित दोनों माध्यमों से सवाल किए गए। उनके जवाबों के आधार पर विषयवार शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया गया। जिन विषयों में बच्चों को अधिक कठिनाई हुई, उनमें अतिरिक्त अभ्यास कराया गया।
कंपोजिट विद्यालय टेगनवार में शिक्षक हीरालाल ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल करने के तरीके बताए। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला में शिक्षक रविकांत चौधरी ने बच्चों को पाठ्यक्रम का दोहराव करने और कठिन सवालों का बार-बार अभ्यास करने की सलाह दी।
विज्ञापन
बीईओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार पाठक ने बताया कि परीक्षा से पहले बच्चों की शैक्षिक क्षमता का आकलन करना जरूरी है। इससे उनकी कमजोरियों की पहचान कर समय रहते सुधार किया जा सकता है। केवल परीक्षा की तैयारी कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों में विषयों की समझ विकसित करना भी जरूरी है। नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार किया जा सकता है।