{"_id":"6af897927671c1dd4e00e26f","slug":"laxity-in-paddy-procurement-department-remains-far-from-its-target-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157816-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धान खरीद में ढिलाई, लक्ष्य से काफी दूर है विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धान खरीद में ढिलाई, लक्ष्य से काफी दूर है विभाग
Sat, 14 Nov 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीद की रफ्तार शुरुआती दिनों में काफी धीमी बनी हुई है। 13 नवंबर तक जिले के क्रय केंद्रों पर कुल 135.92 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है, जबकि शासन की ओर से 41 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद का आंकड़ा काफी कम है।
अब तक 927 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 240 किसानों का भूमि सत्यापन पूरा हो चुका है। धान खरीद के लिए जिले में कुल 37 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन और बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से संचालित की जा रही है।
शासन की ओर से सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद शुरुआती दिनों में खरीद की रफ्तार धीमी बनी हुई है। ऐसे में किसानों का पंजीकरण कराने और भूमि सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाना विभाग के सामने बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोविंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभी किसान कम संख्या में धान बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जल्द ही खरीद की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि धान खरीद के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।