{"_id":"6af897764b79caaf2107de38","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-following-dowry-related-harassment-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157817-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दहेज प्रताड़ना से विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दहेज प्रताड़ना से विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 14 Nov 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
उतरौला। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के मोहम्मदपुर बंजरहा गांव के मजरा छोटकाडीह में शुक्रवार रात 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल में उसका शव मिलने से गांव में चर्चा फैल गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए पति समेत सास और ससुर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान विभा शर्मा (21) पत्नी कन्हैया शर्मा के रूप में हुई है। उसके पिता भारत लाल शर्मा निवासी मिश्रीडीह अमहवा, थाना रेहरा बाजार के अनुसार, विभा की शादी चार-पांच जून 2025 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पति कन्हैया शर्मा, ससुर रामकिशोर शर्मा और सास रामकली पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विभा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की मां श्यामावती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।