Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jharkhandi Sarovar will become a center for Sanatan culture and faith

Balrampur News: सनातन संस्कृति और आस्था का केंद्र बनेगा झारखंडी सरोवर

Sat, 14 Nov 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Jharkhandi Sarovar will become a center for Sanatan culture and faith
फोटो-23- नगर के झारखंडी सरोवर में स्थापित किया गया कलश। संवाद
बलरामपुर। नगर के सैकड़ों वर्ष पुराने झारखंडी सरोवर को अब सनातन संस्कृति और हिंदू आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। झारखंडी मंदिर से जुड़े इस प्राचीन सरोवर को धार्मिक स्वरूप देने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। सरोवर परिसर में कलश और मंदिर के मुख्य द्वार पर त्रिशूल स्थापित कर दिया गया है। आने वाले दिनों में यहां देवी-देवताओं से जुड़े अन्य अस्त्र-शस्त्र और धार्मिक प्रतीक चिह्न भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि लंबे समय तक उपेक्षित रहने के कारण प्राचीन सरोवर की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इसका पानी इतना दूषित हो चुका था कि उसमें उतरना भी स्वास्थ्य के लिए खतरे से खाली नहीं था। अब सरोवर को स्वच्छ बनाने के साथ ही धार्मिक महत्व के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना है कि झारखंडी मंदिर के सरोवर के पानी को इतना स्वच्छ और निर्मल बनाया जाए कि यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु इसका पवित्र जल लेकर भगवान महादेव का जलाभिषेक कर सकें। मंदिर और सरोवर को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से यहां धार्मिक प्रतीक चिह्न स्थापित किए जा रहे हैं। सरोवर परिसर में कलश और मंदिर के मुख्य द्वार पर त्रिशूल स्थापित किया जा चुका है। आने वाले दिनों में यहां बजरंगबली की गदा, ओम और धनुष-बाण सहित अन्य धार्मिक प्रतीक भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सरोवर में लेजर शो और बोटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इन प्रयासों के जरिए सरोवर को धार्मिक पहचान दिलाने के साथ ही इसे श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed