{"_id":"6328b6b2a82e9a5c9925ab84","slug":"student-who-failed-in-neet-tried-to-commit-suicide-balrampur-news-lko64912514","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट में विफल छात्र ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट में विफल छात्र ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय नगर निवासी एक छात्र ने नीट में विफल होने के कारण चाकू से गला काटकर जान देने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं।
उतरौला नगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रेहान (20) बाहर रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। बीते दिन परीक्षा परिणाम आने पर वह सफल नहीं हुआ। इसी बात को लेकर वह अवसाद में रहने लगा। रविवार देर रात वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक इंटर कॉलेज परिसर में गया और वहां पर उसने चाकू से अपना गला रेतकर जान देने की कोशिश की।
घटना की जानकारी होने पर आस पास के लोगों ने शोर मचाया। लोग उसे उठाकर सीएचसी उतरौला ले आए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में रेहान की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।