फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strict action will be taken against those who stop buying paddy

धान खरीद बंद करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 24 Dec 2020 08:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who stop buying paddy
बलरामपुर। धान खरीद बंद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी किसानों से धान खरीद कर उन्हें सरकारी मूल्य पर समय के अंदर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप धान खरीद न करने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सदर विधायक पल्टूराम ने गुरुवार को कई धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर क्रय केंद्र प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सदर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के धान क्रय केंद्र सोनपुर, नंदनगर ठठिया व लिलवा सहित कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर खामियां पाए जाने पर सदर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि केंद्र बंद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। किसानों से धान की खरीद जारी रहेगी। यही प्रदेश सरकार की मंशा है। प्रदेश सरकार सभी किसानों को खुशहाल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

अधिक से अधिक धान की खरीदारी करके किसानों को सरकारी रेट से भुगतान करके लाभ पहुंचाया जाएगा। इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को भी पत्र लिखा जाएगा। सदर विधायक ने चेतावनी दी है कि लगातार धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करके जायजा लेंगे और रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed