{"_id":"66ba48c1f65c4349da030140","slug":"stray-cattle-left-in-rapti-river-six-died-balrampur-news-c-99-1-brp1002-113042-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राप्ती नदी में छोड़े बेसहारा मवेशी, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राप्ती नदी में छोड़े बेसहारा मवेशी, छह की मौत
Mon, 12 Aug 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगीसंवाद न्यूज एजेंसी
ललिया (बलरामपुर)। बाढ़ के पानी के कारण उफनाई राप्ती नदी में ग्रामीणों ने बेसहारा मवेशियों को छोड़ दिया। इसमें से छह की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा बक्स भागड़ गांव निवासी बाबूराम, राजित राम, विनय राम, ननके, दादू, परमजीत, ओमकार, सीताराम, बृजमोहन, विक्रम, चेतराम, सीताराम, आनंद कुमार ने बताया कि उनका खेत राप्ती नदी के दोनों तरफ पड़ता है। इस वक्त नदी में बाढ़ का पानी आने के कारण उफान है।
ऐसे में नदी के उस पर रहने वाले कुछ लोगों ने रविवार की रात बेसहारा मवेशियों को एकत्र कर नदी में छोड़ दिया। जिससे कई मवेशी नदी की धारा में बह गए, वहीं करीब छह की मृत्यु हो गई। कुछ मवेशी अभी नदी के दलदल में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
कहा कि इसका विरोध करने पर पड़ोसी गांव के लोग विवाद करने लगते हैं। ग्रामीणों ने इस पर कार्रवाई की मांग को लेकर मथुरा बाजार पुलिस चौकी के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। एसओ ललिया मुकेश सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। चौकी प्रभारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।