{"_id":"5d52eb3a8ebc3e6ce559d2f3","slug":"stop-salary-of-school-staff-balrampur-news-lko476154262","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों में ताला लटकने पर पूरे स्टाफ का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूलों में ताला लटकने पर पूरे स्टाफ का रोका वेतन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ मैटहवा में ताला लटकता पाए जाने पर समस्त स्टाफ का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। स्कूलों से नदारद 38 शिक्षकों व शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटा गया है।
डीएम ने 20 टीमें गठित कर सात अगस्त को स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया। इस दौरान गैरहाजिर पाए गए शिक्षकों व शिक्षामित्रों से सात दिन में जवाब तलब करने का निर्देश दिया गया है। डीएम कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को बताया कि जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के 86 स्कूलों का सात अगस्त को 20 जिला स्तरीय टीमों से औचक निरीक्षण कराया गया।
इस दौरान तुलसीपुर के दो स्कूलों में ताला लटकता मिला, जिससे समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। बाकी बचे 84 स्कूलों में 38 शिक्षक व शिक्षामित्र एक-एक दिन अनुपस्थित पाए गए हैं जिनका एक-एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटा गया है। 21 स्कूलों में शौचालय खराब मिले हैं।
विज्ञापन
10 स्कूलों में हैंडपंप खराब होने के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था नहीं पाई गई है। तीन स्कूलों में एमडीएम की व्यवस्था शून्य मिली है। 19 स्कूलों में फल एवं दूध का वितरण नहीं कराया गया है। आठ स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था अत्यंत खराब पाई गई है।
गेड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बड़हरा, सदर शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल पड़री व यूपीएस भकचहिया बेलहा में प्रकाश की व्यवस्था नहीं पाई गई है। डीएम ने बीएसए हरिहर प्रसाद को निर्देश दिया है कि औचक निरीक्षण किए गए सभी स्कूलों के गायब शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन एवं मानदेय काटकर जवाब तलब करें। सात दिन में संतोषजनक न देने पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।