फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stone pelted on Ganesh statue pandal, case on unknown

गणेश प्रतिमा पंडाल पर पथराव, अज्ञात पर केस

Sat, 07 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Stone pelted on Ganesh statue pandal, case on unknown
उतरौला (बलरामपुर)। गणेश प्रतिमा पंडाल पर पथराव करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पंडाल में रखे दान पात्र को भी उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

बजरंग दल के उतरौला नगर अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सुभाषनगर मोहल्ले में कस्बा चौकी क्षेत्र के हाटन मार्ग पर गणेश प्रतिमा सजाई गई है। रात के समय किसी ने गणेश प्रतिमा पंडाल पर पथराव किया जिसमें एक कलश क्षतिग्रस्त हो गया है। पंडाल में रखा दान पात्र भी पार कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंडाल में रखी कई प्रतिमाएं भी बिखरी हुई थी। ट्यूबलाइट व हार्न की यूनिट भी गायब है। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मौके पर भीड़ जुट गई और लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि कुछ लोगों की सूझ-बूझ के चलते मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने उतरौला कोतवाल को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। सीओ के निर्देश पर उतरौला कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed