{"_id":"6941927aaf687934b505985f","slug":"statement-of-the-girl-recorded-in-the-mahant-case-balrampur-news-c-99-1-slko1029-139030-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महंत प्रकरण में युवती का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महंत प्रकरण में युवती का बयान दर्ज
Tue, 16 Dec 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। सोमनाथ मंदिर के महंत जितेंद्र वन की कथित दूसरी शादी को लेकर चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। मामले में नगर पुलिस की जांच जारी है। मंगलवार को संबंधित युवती का बयान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में दर्ज कराया गया। बयान के बाद युवती को सुरक्षा और देखरेख के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
युवती के पिता की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस महंत जितेंद्र वन और उसके सहयोगी धर्म प्रकाश के बारे में भी पुलिस ने छानबीन की है। पुलिस की निगाहें सीजेएम कोर्ट के फैसले पर टिकी है। पुलिस का कहना है कि युवती का बयान गोपनीय हुआ है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि फिलहाल कस्बे में युवती को घर से ले जाने का आरोप है। ऐसे में युवती क्या कहती है, इसके आधार पर ही आगे के आरोप तय किए जाएंगे। महंत से पूछताछ की जा चुकी है। उन्होंने सहमति से विवाह करने का दावा किया है।
विज्ञापन
महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बाजारवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की रणनीति बदल दी है। लोग कोर्ट में हुए बयान के बाद फैसले के इंतजार में हैं।