फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   State level sports trials will start from December 18

Balrampur News: 18 दिसंबर से शुरु होगा प्रदेश स्तरीय खेलों का ट्रायल

Thu, 14 Dec 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
State level sports trials will start from December 18
बलरामपुर। खेल निदेशालय के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग हॉकी, बास्केटबॉल व सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसंबर से होगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी निर्धारित तिथि को संबंधित जिलों में आयोजित होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए 18 दिसंबर को जनपदीय, 18 दिसंबर को मंडलीय व 22 से 27 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय टीमों के लिए झांसी जनपद में ट्रायल होगा। प्रदेशीय महिला बास्केटबॉल के लिए 21 दिसंबर को जनपदीय, 23 दिसंबर को मंडलीय तथा 25 से 27 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय ट्रायल का आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में होगा।
विज्ञापन

इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए 15 दिसंबर को जनपदीय, 16 दिसंबर को मंडलीय तथा 18 से 23 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए मिनी स्टेडियम विजयखंड गोमती नगरन लखनऊ में ट्रायल होगा। जनपदीय ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी निर्धारित तिथि को सायं तीन बजे खेल कार्यालय बलरामपुर में प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ियों काे अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed