फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Started cooking, burning all the items

खाना बनाते समय लगी, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Fri, 02 Apr 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Started cooking, burning all the items
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र कंदैला गांव में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग में घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। 1500 नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के कंदैला निवासिनी सुशीला देवी घर में रसोई गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने से घर में आग लग गई। घर में रखा 1500 रुपये नकदी, गृहस्थी का सारा सामान, कपड़ा व अनाज सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई। हल्का लेखपाल मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। शीघ्र ही पीड़ित को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed