फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stadium B team became football champion

Balrampur News: स्टेडियम बी टीम बनी फुटबॉल चैंपियन

Tue, 06 Dec 2022 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Stadium B team became football champion
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्पोर्ट्स बी की टीम ने नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी को 2-0 से हराकर बाजी मार ली।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम बी व नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में स्टेडियम बी के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ दो गोल करके 2-0 से मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी आशुतोष व विशिष्ट अतिथि मो. शफीक ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में हसन कुरैशी, राधेश्याम, सुरेंद्र, रवि व संजय गुप्त ने अहम भूमिका निभाई। हरीराम, विक्रम व पप्पू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed