फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SSC Group distributes mask and sanitizer to Corona warriors

एसएससी ग्रुप ने कोरोना योद्घाओं को बांटा मास्क व सैनिटाइजर

Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
SSC Group distributes mask and sanitizer to Corona warriors
बलरामपुर। कोरोना महामारी के दौरान गरीबों, असहायों व जरूरतमंदों की मदद करने वाले एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कोरोना योद्घाओं को मास्क व सैनिटाइजर बांटा है। एसएससी ग्रुप की तरफ से डीएम, एसपी व सीडीओ कार्यालय के साथ-साथ नगर कोतवाली में भी सुरक्षा किट सौंपा गया है।
विज्ञापन

एसएससी ग्रुप के प्रतिनिधि व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि कोविड-19 की पहली लहर में एसएससी ग्रुप की तरफ से लगातार दो माह तक गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को लंच पैकेट व खाद्यान्न पैकेट के साथ सुरक्षा किट वितरित किया गया।
विज्ञापन

दूसरी लहर में कोरोना मरीजों का जीवन बचाने के लिए लगातार आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में सीएमओ कार्यालय को अब तक करीब 300 आक्सीजन सिलेण्डर रिफिल कराकर सौंपा गया है। मरीजों के लिए 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर भी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को एसएससी ग्रुप के सदस्य डीपी सिंह, शिवांग गौरव मिश्रा व शिवम मिश्रा आदि ने कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति, विकास भवन में सीडीओ रिया केजरीवाल व एसपी कार्यालय में एएसपी अरविंद मिश्रा को सभी कर्मचारियों के लिए भारी मात्रा में मास्क व सैनिटाइजर सौंपा।

साथ ही साथ नगर व देहात कोतवाली में भी पुलिसकर्मियों के लिए मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि कोरोना काल में अपने जीवन को खतरे में डालकर लोगों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं का हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed