{"_id":"6abd5815c33195fa7708ad44","slug":"ssb-jawan-dies-under-suspicious-circumstances-at-sukli-naka-outpost-balrampur-news-c-99-1-slko1029-155635-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुकली नाका चौकी पर एसएसबी जवान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुकली नाका चौकी पर एसएसबी जवान की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 01 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो-50-घटना स्थल का निरीक्षण करते डीआईजी अशोक बरनवाल।-स्रोत : विभाग
जरवा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नौवीं वाहिनी की तुलसीपुर थाना क्षेत्र स्थित सुकली नाका चौकी पर तैनात 40 वर्षीय जवान मनीष की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
बताया गया कि मनीष 14 सितंबर को छुट्टी लेकर घर गए थे। 19 सितंबर को वापस बटालियन पहुंचकर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की थी। इसके बाद उनकी तैनाती सुकली नाका चौकी पर की गई थी। बुधवार सुबह रात्रिकालीन ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बैरक में गए। कुछ देर बाद साथी जवानों को घटना की जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, एसएसबी डीआईजी दीपक बरनवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतक जवान मनीष बिहार के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 11 और 14 वर्ष के दो बेटे हैं। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्य बलरामपुर स्थित एसएसबी मुख्यालय परिसर में रह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।