{"_id":"681ce80fb7563eb92d099483","slug":"ssb-and-police-vigilance-increased-on-nepal-border-balrampur-news-c-99-1-brp1008-125762-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस का पहरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस का पहरा बढ़ा
विज्ञापन
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर कोयलाबास चौकी के सशस्त्र सीमा बल 9वीं वाहिनी के जवानों व जरवा कोतवाली की पुलिस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से जंगल की पगडंडियों पर मार्च किया। इस दौरान गांवों में बैठक भी की गई।
सीओ तुलसीपुर बृजनंदन राय, प्रभारी थाना एएचटीयू दुर्विजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक जरवा गोविंद कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन कवच के तहत नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों व पुलिस कर्मियों ने गश्त की। इसके बाद चैनपुर गांव में बैठक की गई। ग्राम प्रधान, सेवानिवृत्त कर्मचारी, कोटेदार, रोजगार सेवक व ग्रामीणों को सीमावर्ती क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखने का सुझाव दिया गया। ग्रामीणों को भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी, पेड़ों की अवैध कटान व अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया।
अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो सूचना तत्काल पुलिस को दें। बताया कि आपके सहयोग और सतर्कता से अपराध को कम किया जा सकता है। साथ ही जरवा कोतवाली की पुलिस व एसएसबी जवानों ने गुरुंग नाका में पेट्रोलिंग की। हरैया थाना क्षेत्र के गढ़वा में भी ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर नेपाल सीमा पर होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई।