{"_id":"6a74c4505294be2f04059938","slug":"ssb-and-police-conduct-joint-patrol-along-the-nepal-border-villagers-alerted-balrampur-news-c-99-1-brp1010-152821-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्त, ग्रामीणों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्त, ग्रामीणों को किया सतर्क
Thu, 06 Aug 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के जरवा में पैदल मार्च करते पुलिस व एसएसबी।-स्रोत: विभाग
जरवा। श्रावण मास के दौरान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसएसबी की 9वीं वाहिनी की खबरीनाका चौकी और कोतवाली जरवा पुलिस ने संयुक्त रूप से ग्राम जनकपुर स्थित मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गांव की गलियों तथा पगडंडी मार्गों पर पैदल गश्त कर ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
गश्त के दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, दुर्बल यादव, शंभू सिंह, रामकिशन, मुख्य आरक्षी सुंदरलाल तथा एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर सीमा क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही नेपाल की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि श्रावण मास में मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त गश्त लगातार जारी है, ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।