फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP's Rakesh Yadav won the by-election by 9,437 votes.

Balrampur News: उपचुनाव में सपा के राकेश यादव ने 9,437 मतों से हासिल की जीत

Wed, 05 Jun 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
SP's Rakesh Yadav won the by-election by 9,437 votes.
बलरामपुर के मंडी समिति में गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी राकेश यादव को जीत का दिया जा रहा प्रमाण पत
बलरामपुर। गैसड़ी विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में सपा के राकेश यादव ने 9,437 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू को पराजित किया। उनके पिता डॉ. एसपी यादव के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी। सपा प्रत्याशी को 87,120 व भाजपा प्रत्याशी को 77,683 मत हासिल हुए। वहीं, बसपा के प्रत्याशी मो. हारिस खान फिदा बाबा को 16,983 मत मिले।
विज्ञापन

सपा से डाॅ. एसपी यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 में गैसड़ी से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भी भाजपा के शैलेश कुमार सिंह को पराजित किया था। उनके निधन पर सपा ने उनके बेटे राकेश यादव को प्रत्याशी बनाया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यहां जनसभा कर लोगों से अपील की थी कि यह सीट सपा की है, उसे ही जिताएं। चुनाव में सपा व भाजपा में सीधी लड़ाई देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गैसड़ी और पचपेड़वा में दो जनसभा करके विधानसभा प्रत्याशी शैलेश सिंह को जिताने की कोशिश की, लेकिन उनका जादू नहीं चल सका। यहां के मतदाता संवदेना और भावनाओं की ओर मुड़ते नजर आए। संसदीय सीट के साथ विधानसभा उप चुनाव में मिली जीत ने पार्टी समर्थकों के उत्साह को दोगुना कर दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप के साथ पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पिता के रुतबे का रखा बरकरार
डॉ. एसपी यादव एक कुशल नेता होने के साथ ही एमएलके पीजी कॉलेज में प्रोफेसर थे। वह गोंडा व बलरामपुर में विभाजन से पहले सपा की स्थापना के समय जिलाध्यक्ष थे। वे गैसड़ी से चार बार (1993, 1997, 2012, 2022) विधायक रहे और मुलायम सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका निधन इसी साल 26 जनवरी को हुआ था। वे अपने बेटे राकेश को सियासत में लाने के लिए प्रयासरत रहे। उनके निधन के बाद उपचुनाव में जीत दर्ज कर राकेश यादव ने अपने पिता के रुतबे को बकरार रखने के साथ सियासी विरासत को भी संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपचुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति पर एक नजर

प्रत्याशी - पार्टी - मत मिले - मत प्रतिशत
राकेश कुमार यादव - सपा
- 87,120 - 46.76
शैलेश कुमार सिंह शैलू - भाजपा
- 77,683 - 41.7
मो. हारिस खान फिदा बाबा - बसपा - 16,983 - 9.12
मोहम्मद गुलज़ार अहमद - पीस पार्टी
- 1,307 - 0.7
रामदुलारे - निर्दलीय - 485 - 0.26
लक्ष्मण लाल - निर्दलीय - 507 - 0.27
शेषराम - निर्दलीय - 855 - 0.46
नोटा - 1364 - 0.73
योग - 186304 - 100
क्षेत्र के विकास के साथ जनता की करेंगे सेवा
गैसड़ी के नवनिर्वाचित विधायक राकेश यादव ने जीतने के बाद कहा कि आम जनता के आशीर्वाद से उन्हें जीत मिली है। कहा कि गैसड़ी क्षेत्र के विकास में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सड़कों के विकास के साथ ही उनके पिता के प्रयासों से स्थापित हुए सरकारी शैक्षिक संस्थानों के संचालन के लिए आवाज उठाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास करेंगे। किसी भी जनता का उत्पीड़न नहीं होने देंगे और हर वक्त आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पूरे क्षेत्र के लिए जो भी कार्य योजना बनाई थी, उसे पूरा कराने के लिए जी जान लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed