फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   sports

बालिका में सरिता व बालक में इरशाद बने फर्राटा चैंपियन

Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
sports
फोटो-4-बलरामपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कालेज गुमड़ी में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कालेज गुमड़ी के खेल मैदान में बुुधवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत कुमार जायसवाल, अगिया बुजुर्ग के जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश गिरि, बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दूबे व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाती सिंह ने दीप प्रज्जवलित व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। अतिथियों ने युवा कल्याण विभाग की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने का मौका मिलेगा जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर जिले के नाम रोशन करेंगे। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में कराया गया।
विज्ञापन

स्वाती सिंह ने बताया कि 100 मीटर बालिका दौड़ में सरिता देवी व बालक वर्ग में इरशाद अली ने प्रथम स्थान अर्जित कर सबसे तेज धावक बने हैं। 200 मीटर में बालिका वर्ग से पूजा वर्मा व बालक वर्ग से अजय कुमार अव्वल रहे। बालिका वर्ग से प्रियंका यादव व बालक वर्ग से अमरनाथ वर्मा ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। बालिका वर्ग से सरिता वर्मा व बालक वर्ग से आलोक कुमार यादव ऊंची व लबी कूद में अव्वल रहे हैं। समारोह में मौजूद अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed