{"_id":"6b09c1f6ffab167ef70ad79b","slug":"license-suspended-yet-sales-continue-at-sweet-shops-balrampur-news-c-99-1-slko1019-158413-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लाइसेंस निलंबित, फिर भी मिठाई की दुकानों पर हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लाइसेंस निलंबित, फिर भी मिठाई की दुकानों पर हो रही बिक्री
Fri, 27 Nov 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर में शुक्रवार केा खुला राम मिष्ठान भंडार की दुकान ।-संवाद
बलरामपुर। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई महज कागजी साबित होती नजर आ रही है। शहर की पांच नामचीन मिठाई की दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए जाने के अगले दिन भी सभी प्रतिष्ठान पहले की तरह खुले मिले। दुकानों पर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बदस्तूर जारी रही। विभाग ने एक दिन पहले ही निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को निर्धारित समय में दूर नहीं करने पर इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद प्रतिष्ठानों का सामान्य रूप से संचालन होना विभागीय कार्रवाई के अनुपालन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
चौक स्थित राम मिष्ठान भंडार, वीर विनय चौराहा स्थित बीकानेर स्वीट्स, सिविल लाइन स्थित ओम स्वीट्स और भगवतीगंज स्थित केसरवानी अन्न भंडार समेत पांच प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित कारोबारियों को 14 दिन का समय दिया था। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी कमियों में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। विभाग की इस कार्रवाई को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा था, लेकिन अगले ही दिन दुकानों का पहले की तरह संचालन होने से कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय गिरिजेश कुमार दूबे का कहना है कि दुकानें बंद कराने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक की है। वहीं, खाद्य निरीक्षक श्रीराम मौर्या का कहना है कि दुकानें बंद कराना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई के बाद भी प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं रुक रहा है तो आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके तिवारी के मुताबिक, लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद दुकानों का संचालन जारी रहने के मामले में दुकानदारों और विभागीय स्तर पर संभावित मिलीभगत की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। सवाल यह भी है कि यदि निलंबन के आदेश के बाद भी प्रतिष्ठान बेरोकटोक कारोबार करते रहे तो खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का आम जनता को आखिर क्या लाभ मिलेगा।