{"_id":"5e4eb0888ebc3ef28d378213","slug":"sport-balrampur-news-lko5096320190","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेवन ब्वायज क्रिकेट टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेवन ब्वायज क्रिकेट टीम बनी विजेता
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। बीपीएस इंटर कालेज रेहरा बाजार के खेल मैदान में 9 दिवसीय स्वर्गीय नीरज सिंह स्मारक मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। इलेवन ब्वायज क्रिकेट टीम ने डायमंड क्रिकेट टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर इलेवन ब्वायज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर में टीम के खिलाड़ी मार्शल के पांच छक्कों से 70 रनों और सुमित के 40, नीरज के 25 रन का योगदान होने से छह विकेट पर 181 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
जवाब में डायमंड टीम के खिलाड़ी 118 रन बनाकर आलआउट हो गए। डायमंड टीम के खिलाड़ी महेश ने 35, अभय ने 37, नवीन ने 14 रनों का योगदान दिया। इलेवन ब्वायज रेहरा बाजार की टीम ने 69 रनों से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विजेता टीम को पप्पू सिंह व महेंद्र दास लौकिया बाबा, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, ऋतुराज सिंह, दिनेश सिंह, डिप्टी सिंह, डीडीसी सुरेंद्र नाथ दूबे, मधुसूदन चौबे, मनोज सिंह व गुड्डू आदि ने चेक, शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उप विजेता टीम को भी पुरस्कार दिया गया।