फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Speed ??stopped due to fog, buses ran late

Balrampur News: कोहरे से रफ्तार थमी, देर से चलीं बसें

Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Speed ??stopped due to fog, buses ran late
बलरामपुर। लगातार तीसरे दिन भी कोहरे की मार से हर कोई परेशान रहा। कोहरे के कारण आवागमन पर असर पड़ा। रोडवेज प्रशासन ने सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही बसों को चलाने का निर्णय लिया है। बुधवार को गोंडा-बहराइच के साथ ही कई अन्य रूटों की बसें देर से चलीं। ट्रेनें भी विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम वीके वर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण रोडवेज बसों में अग्रिम आरक्षण की व्यवस्था पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। बुधवार को कोहरे के कारण सुबह आठ बजे के बाद ही बसों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

ऐसे में गोंडा-बहराइच के साथ ही उतरौला, झांसी व कर्वी (चित्रकूट) जाने वाली बसों का संचालन देर से हुआ। उन्होंने बताया कि कोहरे को देखते हुए बसों की व्यवस्था को मुकम्मल कर दिया गया है। सभी बसों में फॉग लाइटें लगवा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली, बाद में दोबारा कोहरा छा गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
नगर पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया है। गैसड़ी में ठंड व कोहरे के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय नागरिक सतीश, हरीश, विनय, राकेश, अशोक, दिलीप ने अलाव जलवाने की मांग की है।
मौसम में बदलाव के कारण सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में ओपीडी में प्रतिदिन करीब छह सौ मरीज आ रहे हैं। इसमें से तीन सौ के करीब मरीज सर्दी जुकाम के होते हैं। इसमें से 10 से 15 बच्चे निमोनिया या कोल्ड डायरिया के आ रहे हैं।

एडीएम प्रदीप कुमार ने बुधवार को वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को कंबल वितरित किया। साथ ही ठंड से बचाव के प्रबंधों का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. देवेंद्र व आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बुधवार को रैन बसेरे का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed