फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special verification campaign started in Tharu dominated villages

Balrampur News: थारू बाहुल्य गांवों में शुरू हुआ विशेष सत्यापन अभियान

Fri, 14 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Special verification campaign started in Tharu dominated villages
बलरामपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने थारू बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष पात्रता सत्यापन अभियान शुरू किया है। यह अभियान 18 नवंबर तक गैसड़ी और पचपेड़वा विकास खंड के थारू बहुल ग्राम पंचायतों में चलेगा। अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सचिव और सेक्टर प्रभारी संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर पात्र परिवारों की पहचान करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड को वर्गवार लक्ष्य आवंटित किए गए थे, लेकिन गैसड़ी और पचपेड़वा ब्लॉकों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रस्ताव अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक में थारू जनजाति श्रेणी के 90 लक्ष्यों के सापेक्ष कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है, जबकि पचपेड़वा ब्लॉक में 86 लक्ष्यों के सापेक्ष केवल 69 प्रस्ताव ही प्राप्त हुए हैं। सीडीओ ने इस स्थिति को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि अब विशेष अभियान चलाकर पात्र परिवारों की सूची तैयार कर 18 नवंबर तक कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तिथियों में होगा सत्यापन
डीडीओ कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि 14 नवंबर को गैसड़ी ब्लॉक के मुतेहरा और पचपेड़वा के सेमरहवा, भुसहर ऊचवा व रजडेरवा थारू ग्राम पंचायतों में पात्रता सत्यापन किया जाएगा। 15 नवंबर को भोजपुर थारू, चंदनपुर और भुसहर पुरई में सर्वे अभियान चलेगा। 16 नवंबर को रनियापुर और भगवानपुर कोडर में सर्वे किया जाएगा, जबकि 17 नवंबर को मोहकमपुर और इमिलिया कोडर ग्राम पंचायतों में जांच की जाएगी। अंतिम दिन 18 नवंबर को गैसड़ी ब्लॉक की बेतहनिया कंधईडीह ग्राम पंचायत में सत्यापन कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed