फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special Fatiha at the shrine on Navchandi Jumerat, prayers for peace in the country

Balrampur News: नवचंदी जुमेरात पर आस्ताने में विशेष फातिहा, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

Fri, 17 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Special Fatiha at the shrine on Navchandi Jumerat, prayers for peace in the country
फोटो-2-बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर दुआ माँगते अकीदतमंद।-संवाद
बलरामपुर। नवचंदी जुमेरात के अवसर पर शहर स्थित आस्ताने पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर कुल शरीफ, फातिहा और कुरआनखानी में हिस्सा लिया। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली और इंसानियत की सलामती के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन


नवचंदी जुमेरात की सुबह नौ बजे बाबा मसीउल्लाह शाह वारसी के माहाना कुल शरीफ का आगाज तिलावत-ए-कुरआन से हुआ। इसके बाद फातिहा पढ़ी गई और समाज में आपसी सौहार्द, लोगों की सेहत और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। अकीदतमंदों ने आस्ताने पर चादर और फूल पेश कर अपनी अकीदत का इजहार किया।
विज्ञापन


आस्ताने के सचिव हकीम निसार वारिस और अब्बास अली सिद्दीकी ने बताया कि नवचंदी जुमेरात इबादत, दुआ और अल्लाह की रहमत हासिल करने का खास मौका होता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम ईशा की नमाज के बाद आस्ताने पर मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। रात 10 बजे मौला अली, 10:30 बजे हाजी वारिस अली शाह और इसके बाद गुलामाने वारसी का कुल शरीफ पढ़ा गया।


कार्यक्रम के समापन पर आस्ताना कमेटी के सुपरवाइजर डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी, मोहम्मद हसन कुरैशी, इकबाल जावेद, मोहम्मद समी खान, रफीक बाबा और मुस्तफा बाबा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed