Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special buses will run for passengers arriving from other regions

Balrampur News: परदेस से आने वाले यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

Fri, 06 Nov 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Special buses will run for passengers arriving from other regions
फोटो-29-बलरामपुर में ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। दीपावली और छठ पर्व पर घर आने वाले प्रवासियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम स्पेशल बसों का संचालन करेगा। जिले के विभिन्न रूटों पर 24 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय से लोकल रूटों पर संचालित होने वाली रोडवेज बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


दीपावली का पर्व मनाने के लिए प्रवासियों का घर लौटना शुरू हो गया है। बाहर से आने वाले लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बलरामपुर डिपो से स्पेशल बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। सामान्य दिनों में डिपो से विभिन्न रूटों पर 65 बसों का संचालन होता है, जबकि दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए कुल 89 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लखनऊ-कानपुर वाया गोंडा और वाया बहराइच के लिए पांच-पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही उतरौला, तुलसीपुर, भिनगा और पचपेड़वा मार्ग पर संचालित बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। लखनऊ से आए राजकरन वर्मा और शांति वर्मा ने बताया कि उन्हें जैतापुर जाना है। वहीं, पूनम देवी, सरला और रघुवीर प्रसाद पचपेड़वा जाने के लिए बस का इंतजार करते दिखे।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि छठ पर्व तक डिपो से कुल 89 बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed