फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Son of former MLA arrested for distributing money

पंचायत चुनाव में रुपये बांट रहा पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Son of former MLA arrested for distributing money
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में रुपये बांटने वाले पूर्व विधायक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रुपये बांटने में जुटे पूर्व विधायक के तीन अन्य बेटे मौके से फरार हो गए हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार पूर्व विधायक के बेटे के पास से 29 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है। पुलिस पूर्व विधायक तीन फरार बेटों की तलाश कर रही है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के कपौवा शेरपुर में प्रधानी का चुनाव जीतने के लिए पूर्व विधायक के बेटों पर रुपये बांटने का आरोप है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिले के सभी कोतवाली व थाना क्षेत्रों में सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ उतरौला आरआर सिंह व प्रभारी निरीक्षक उतरौला पंकज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली के एसआई शमशाद अली व कांस्टेबिल प्रभात सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कपौवा शेरपुर गांव में पूर्व विधायक समीउल्लाह के पुत्र सद्दाम को पंचायत चुुनाव में रुपये बांटते हुए गिरफ्तार कर लिया। रुपये बांटने में सहयोग करने वाले पूर्व विधायक के तीन अन्य बेटे इरशाद, नौशाद व मुजीबुल्ला मौके से फरार हो गए।
पूर्व विधायक के चारों बेटे अपने भाई इरशाद की पत्नी तरन्नुम को प्रधानी का चुनाव जिताने के लिए पैसे बांट रहे थे। सद्दाम के पास से पुलिस ने 29 हजार रुपये नकद भी बरामद कर लिया।

पूर्व विधायक के चारों बेटों के खिलाफ उतरौला कोतवाली में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सद्दाम के खिलाफ गुंडागर्दी के केस पहले से दर्ज हैं। सद्दाम के जिला बदर की कार्रवाई न्यायालय में विचाराधीन है। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed