फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Son kills mother due to delay in giving food in Balrampur

कलयुगी बेटा: खाना देने में देर होने पर युवक ने मां की कनपटी पर मारी थाली, दर्द में तड़पते हुए तोड़ा दम

Tue, 09 Jul 2024 10:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

खाना देने में कुछ देर होने से नाराज बेटे ने खाने से भरी थाली को उठाकर उसकी कनपटी पर दे मारी, जिससे महिला बेहोश हो गईं। इसके बाद दर्द में तड़प-तड़प कर उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Son kills mother due to delay in giving food in Balrampur
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामनुजगंज के बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पथरी के युवक का मां के द्वारा खाना देने में देरी होने पर गुस्सा इतना बढ़ गया कि स्टील की थाली खाने के साथ मां की कनपटी पर दे मारी। जिससे महिला बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने के बाद भी युवक मां पर चिल्लाता रहा, जिसके बाद पड़ोस में रह रहा उसका बड़ा भाई आया और उसे अपने घर ले गया। महिला पूरी रात दर्द से तड़पती रही, सुबह उसकी मौत हो गई। बड़े भाई की रिपोर्ट पर छोटे भाई के विरुद्ध बलरामपुर कोतवाली थाने में भारतीय न्याय विधान की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम पथरी की अग्नेशिय कुजूर अपने बेटे अनूप कुजूर के साथ खेत में धान बोने गई थी। रात में जब दोनों थक हार कर आए तो खाने को दाल-भात घर में था। इसके बाद बेटे अनूप कुजूर ने सब्जी मांगी। साथ ही मां से कहने लगा कि अच्छा-अच्छा खाना बनाया करो, जिस पर वह बोली कि अच्छा-अच्छा खाना कहां से बनाकर खिलाऊंगी। इसके अलावा उसे अनूप को खाना देने में भी कुछ देर हो गई, जिस पर वह मां पर चिल्लाने लगा और जान से मार देने की बात कहते हुए खाने से भरी थाली को उठाकर उसकी कनपटी पर दे मारी, जिससे महिला बेहोश हो गईं। इसके बाद भी वह मां पर चिल्लाता रहा। घर के बगल में ही महिला का बड़ा बेटा संतोष कुजूर रहता है, वह तत्काल वहां पहुंचा। जब उसने मां पर पानी का छीटा मारा तो मां होश में आई और पूरी बात बताई। इसके बाद महिला रात भर दर्द से तड़पती रही। सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के विरुद्ध कोतवाली बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर किनेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed