{"_id":"6a1b1f2f8bd4c5aa5f09f34f","slug":"solar-tube-wells-will-solve-drinking-water-problem-in-tulsipur-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149174-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तुलसीपुर में सोलर नलकूपों से दूर होगी पेयजल समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तुलसीपुर में सोलर नलकूपों से दूर होगी पेयजल समस्या
Sat, 30 May 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 30 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट के बीच नगर पंचायत ने लोगों को राहत देने की दिशा में बड़ी पहल की है। क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सोलर आधारित नलकूप और वाटर सप्लाई प्रणाली स्थापित की जाएगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने इसके लिए सात महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित किया है। योजना के तहत प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सबसे पहले सोलर आधारित नलकूप और वाटर सप्लाई प्रणाली स्थापित की जाएगी। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण यहां लंबे समय से बेहतर पेयजल व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके साथ ही रामलीला तालाब के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा संस्थानों को प्राथमिकता देते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बसंतलाल इंटर कॉलेज, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज और कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज में भी सोलर नलकूप और वाटर सप्लाई प्लांट लगाए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। सोलर आधारित प्रणाली होने से बिजली कटौती का असर नहीं पड़ेगा और लोगों को नियमित जलापूर्ति मिल सकेगी। अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि योजना पूरी होने के बाद चिन्हित सभी स्थानों पर पेयजल संकट काफी हद तक समाप्त हो जाएगा। लोगों को 24 घंटे स्वच्छ और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।