फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Soil gave way due to erosion along the Rapti River; a woman plunged into deep water

Balrampur News: राप्ती में कटान से खिसकी मिट्टी महिला गहरे पानी में डूबी

Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Soil gave way due to erosion along the Rapti River; a woman plunged into deep water
ललिया। राप्ती नदी में बाढ़ के बीच हो रहा कटान नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरा बन गया है। बुधवार शाम ग्राम पंचायत चौका कला के मजरे गंगा बख्श भागड़ में नदी किनारे गई 65 वर्षीय गायत्री देवी कटान की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गईं। सूचना मिलते ही ललिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू कराई गई। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गायत्री देवी पत्नी बृजलाल बुधवार शाम करीब 4:30 बजे किसी काम से राप्ती नदी के किनारे गई थीं। इसी दौरान तेज बहाव के कारण नदी किनारे की मिट्टी अचानक खिसक गई। इससे पहले कि वह संभल पातीं, मिट्टी के साथ वह नदी के गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


हल्का लेखपाल अंबिकेश्वर प्रजापति ने बताया कि नदी में लगातार कटान होने से किनारे की मिट्टी कमजोर हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय गोताखोर नदी में महिला की तलाश कर रहे हैं। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed