फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Smuggling should be strictly stopped on Nepal border

Balrampur News: नेपाल सीमा पर सख्ती से रोकी जाए तस्करी

Sat, 30 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 30 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Smuggling should be strictly stopped on Nepal border
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।-संवाद
बलरामपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने पर गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गाेंडा को छोड़कर तीनों जिलों की सीमाएं नेपाल देश से सटी हैं। निर्देश दिया कि सीमा पर निगरानी बढ़ाकर पूरी सख्ती के साथ तस्करी को रोका जाए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहीं सूचनाओं की भी तत्काल जांच कराके प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। जिलों में लंबित जांचों को भी समय से पूरा करने के साथ ही थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण भी पूरी गुणवत्ता के साथ पीड़ित की संतुष्टि के आधार पर समयबद्ध स्तर पर कराया जाए।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी फुट पेट्रोलिंग सुनिश्चित कर जनसामान्य से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कराने का प्रयास करें। साथ ही हर माह व्यापारी गोष्ठी का आयोजन कर उनकी समस्याओं को भी प्राथमिकता पर दूर कराया जाएं। बैंकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की निगरानी के लिए ऑपरेशन दृष्टि व त्रिनेत्र के तहत शत-प्रतिशत सीसीटीवी कैमरा लगाए जाए। कैमरों के इंस्टालेशन से पहले हॉट स्पॉट्स को चिह्नित करने के बाद ही कैमरों को लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed