फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Smart library to be built with 20 lakh rupees, digital facilities to be provided

Balrampur News: 20 लाख से बनेगी स्मार्ट लाइब्रेरी, मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं

Sat, 30 May 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 30 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Smart library to be built with 20 lakh rupees, digital facilities to be provided
फोटो-13-बलरामपुर में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते डीएम व अन्य ।-स्रोत: विभाग

विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राजकीय लाइब्रेरी का उच्चीकरण किया जा रहा है। शनिवार को डीएम विपिन कुमार जैन ने बीएसए कार्यालय परिसर स्थित राजकीय लाइब्रेरी का निरीक्षण कर, वहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरह से निर्धारित समय सीमा में पूरे कराए जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
क्रिटिकल गैप योजना के तहत करीब 20 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी को आधुनिक एवं स्मार्ट अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताकि विद्यार्थी यहां प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की बेहतर तरह से तैयारी कर सके। इसी उद्देश्य से लाइब्रेरी में निजी पुस्तकालयों जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक केरल डेस्क लगाए जाएंगे, जिससे वे एकाग्र होकर अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए टैबलेट आधारित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परिसर में हाईस्पीड वाई-फाई की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि छात्र ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने रिसेप्शन काउंटर को व्यवस्थित बनाने, पुस्तक प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा लाइब्रेरी के संचालन के लिए लाइब्रेरी मैनेजमेंट कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों के लिए निःशुल्क साइकिल स्टैंड की व्यवस्था, साफ-सफाई बनाए रखने और बाउंड्रीवाल का कार्य प्राथमिकता पर पूरा कराने के लिए कहा। निर्देश दिया कि लाइब्रेरी को केवल पुस्तकालय के रूप में नहीं, बल्कि एक आधुनिक स्टडी सेंटर के रूप में विकसित किया जाए। निरीक्षण के दौरान बीएसए शुभम शुक्ला, डीआईओएस मृदुला आनंद तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed