{"_id":"5d2371a68ebc3e6cfa3be7f0","slug":"smajwadi-party-protest-again-inflation-balrampur-news-lko469590527","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते देश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी से जूूझ रही है। डीजल व पेट्रोल का दाम बढ़ने से आम वस्तुएं भी महंगी हो गई है।
बाढ़ से हुई तबाही का मुआवजा पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा है। जिले में अघोषित विद्युत कटौती के कारण भी आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री की अगुवाई में पूर्व विधायक मशहूद खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, जिला महासचिव इकबाल जावेद, महिला जिलाध्यक्ष शबाना खान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव एवं ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद आदि ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एडीएम अरुण कुमार शुक्ल को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल की मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने, अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाए जाने, बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिए जाने, युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराए जाने, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए पर्याप्त बजट जारी किए जाने, रेलवे बजट अलग से तैयार किए जाने, पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण किए जाने, किसानों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था किए जाने, टैक्स के नाम पर व्यापारियों का शोषण बंद किए जाने तथा चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों के उत्पीड़न पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है।