{"_id":"68ca51be582c6c1cd10f723c","slug":"six-people-from-balrampur-reported-dead-in-road-accident-in-calcutta-devotees-had-gone-to-visit-jagannath-puri-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कोलकाता में सड़क हादसे में यूपी के एक व्यक्ति की मौत... 10 घायल, जगन्नाथपुरी से दर्शन करके लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कोलकाता में सड़क हादसे में यूपी के एक व्यक्ति की मौत... 10 घायल, जगन्नाथपुरी से दर्शन करके लौट रहे थे
Wed, 17 Sep 2025 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:44 AM IST
सार
कोलकाता में सड़क हादसे में यूपी के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये लोग जगन्नाथपुरी दर्शन को गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगन्नाथपुरी यात्रा से लौट रहे यूपी के बलरामपुर निवासी श्रद्धालुओं का दल कोलकाता में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा मंगलवार रात करीब 2.00 बजे हुआ। एसडीएम उतरौला अभय सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
हादसे में उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी रामदेव मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। कोलकाता में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज कोलकाता मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव कटरा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन मौके के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी रामदेव मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। कोलकाता में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज कोलकाता मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव कटरा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन मौके के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
घायलों में ये लोग शामिल
घायलों में ग्राम खरगरा के रामअवध पुत्र दरसनाथ और रामवृक्ष पुत्र गंगाराम शामिल हैं। ग्राम खरवरिया की लीलावती पत्नी रामप्रसाद व सीमा पत्नी सुभाष भी घायल हुई हैं। ग्राम केतरई के शिवबरन पुत्र तुलसीराम, ग्राम देशरिया मेहला के करीमन पुत्र सोमईप्रसाद और उनकी पत्नी दरसन्ना देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसी तरह ग्राम मझौवा के रामलखन पुत्र लक्ष्मण, रामप्रकाश पुत्र नन्हकी, रामसूरत पुत्र जगन्नाथ और रामवृक्ष पुत्र सुभाष जख्मी हुए हैं। ग्राम कौड़हरा निवासी अरविंद पुत्र विजय बहादुर व उनकी पत्नी उर्मिला देवी को भी दुर्घटना में चोटें आईं। उर्मिला देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन