फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Six killed, 20 injured in road accidents

सड़क हादसों में छह की मौत, 20 घायल

Fri, 14 Feb 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Six killed, 20 injured in road accidents
बलरामपुर के बरवलिया गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पल्टी टैक्सी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम उतरौला रोड पर सवारियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकराने के बाद खाई में पलट गई। घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शेष लोगों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा है। तीन अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम नथईपुर कुंवर निवासी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी कार से गांव लौट रहे थे। उतरौला रोड पर उनके आगे सवारियों से भरी टैक्सी जीप जा रही थी। ग्राम बरवलिया के पास टैक्सी ने एक कुत्ते को कुचल दिया और अनियंत्रित होकर आगे ट्रॉली से टकरा गई। ट्रॉली से टकराने के बाद टैक्सी सड़क के किनारे खाई में पलट गई। घटना में इटियाथोक गोंडा निवासी भानू प्रताप श्रीवास्तव (34) व बिजलीपुर कोतवाली नगर बलरामपुर निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव (28) सहित एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक व एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना में मंजू देवी (35) ग्राम बगहिया, किसना देवी (50) निवासी ग्राम भोजपुर बिल्ली सिरसिया श्रावस्ती, कार्वी (8) ग्राम खरदहा, सीमा देवी (15) ग्राम तखतरवा, सुरेंद्र (22) ग्राम दतौलीघाट रेहरा बाजार समेत करीब 14 लोग घायल हो गए। टैक्सी में ओवरलोड सवारियां भरी हुई थी। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राधारमण सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एक मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, छह जख्मी
नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कार चालक घने कोहरे के कारण कार चालक सामने खड़ी डीसीएम ट्रक से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कोई पुलिस केस न करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चालक की पहचान मोहम्मद आजम(36) निवासी निकट नगर पालिका दफ्तर पुरैनिया तालाब के रूप में हुई।

घने कोहरे के कारण ही दूसरी घटना सुबह करीब 9 बजे बेलहा गौरा मार्ग पर रामपुर गांव के पास हुई। जीप व एसयूवी की आमने-सामने हुई टक्कर में फेरई (70), सुखदेव(80), चन्द्र प्रकाश(23), अखिलेश(30) व गुलाब हसन 50 घायल हो गए। सभी घायल ग्राम मैनहवा नंदनगर व आस पास के हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में जुड़ीकुइंया तालाबके पास भाथर निवासी बाइक सवार मेराज (18) स्थानीय निवासी साइकिल सवार किशोर फिरोज (14) से टकरा गया। घटना में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है। समझौते से पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed