{"_id":"66eb046f6b40241b8c003b26","slug":"six-daughters-of-the-district-will-play-in-the-state-level-competition-balrampur-news-c-99-1-brp1002-114626-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी जिले की छह बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी जिले की छह बेटियां
विज्ञापन
बलरामपुर। बरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय बालिका हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए बलरामपुर की छह खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम में हुआ है। मंडलीय टीम में शामिल जिले की महिला खिलाड़ी 19 सितंबर को बरेली के लिए रवाना होंगी।
प्रदेश स्तरीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए पहले 12 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षक हिना खातून की देखरेख में कराए गए ट्रायल में अंकिता पांडेय, प्रियंका, चांदनी, अंकिता गुप्ता, अंशिका तिवारी, अंशिका दूबे, अनुष्का, शबा, सिखा तिवारी व मानसी पांडेय का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ था।
गोंडा में हुए मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंकिता पांडेय, चांदनी जायसवाल, अंशिका दूबे, प्रियंका उपाध्याय, मानसी पांडेय व अंकिता गुप्ता का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम में हुआ है। अब यह खिलाड़ी बरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय बालिका हैंडबाॅल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, मोहम्मद सुहेल व सईद अहमद आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।