{"_id":"5ebeb4cc8ebc3e903f6c33a5","slug":"six-corona-positives-found-in-balrampur-balrampur-news-lko5217154105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में छह कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में छह कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जिले में बीते दिनों बाहर से आए छह प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले में कुल कोरोना एक्टिव केस 10 हो गए है।
पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति बलरामपुर नगर, गैसड़ी व शिवपुरा के सेंटरों पर क्वारंटीन थे। एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के छह केस मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटारों तथा पीड़ितों के गांवों को चिन्हित कर सुरक्षात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। हॉटस्पॉट व बफर जोन को सील किया जा रहा है। इन मरीजों को कोविड लेवल-1 अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
डीएम कृष्णा करुणेश तथा सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि नगर के रिश्ता दरबार, गैसड़ी के राजकीय इंटर कॉलेज व शिवपुरा गुगौलीकला के रामलखन इंटर कॉलेज क्वारंटीन सेंटर से 12 मई को सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में इन सेंटरों से दो-दो व्यक्तियों सहित कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके पूर्व 23 अप्रैल को पचपेड़वा स्थित फजले रहमानिया क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव युवक एल-1 हॉस्पिटल गोंडा से स्वस्थ होकर घर वापस भेज दिया गया। छह मई को फैजान पब्लिक स्कूल तुलसीपुर क्वारंटीन सेंटर से पॉजिटिव पाए गए युवक का एल-1 हॉस्पिटल गोंडा में इलाज चल रहा है।
इसी तरह 14 मई को फजले रहमानिया पचपेड़वा में दो और श्रीदत्तगंज ब्लॉक के क्वारंटीन सेंटर मुजेहनी में एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में शिफ्ट किया गया है।
इस तरह जिले में कोरोना संक्रमण के कुल एक्टिव केस 10 हो गए है। सीएमओ ने यह भी बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए सभी युवक बीते दिनों मुंबई से आए हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इन सेंटरों का हॉटस्पॉट व बफर जोन सील कर होम लिस्टिंग और मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि इन मरीजों को एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।