{"_id":"6738dfb9705ffc16bf0a8534","slug":"sir-havent-received-pension-since-last-8-months-now-i-cant-survive-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117178-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: साहब...आठ माह से पेंशन नहीं मिली, अब गुजारा नहीं हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: साहब...आठ माह से पेंशन नहीं मिली, अब गुजारा नहीं हो रहा
Sat, 16 Nov 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के गोविंदबाग मोहल्ले की सलमा ने शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों के सामने पेश होकर कहा कि साहब, बहुत गरीब हूं, पहले उसे विधवा पेंशन मिलती थी लेकिन, आठ माह से पेंशन नहीं मिली है। अब गुजारा करने में भी दिक्कत हो रही है। अंधियारी बाग की अलीमुन निशा की भी यही समस्या थी। इन शिकायतों पर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने की। सीडीओ ने अफसरों से शिकायतों का निस्तारण जमीनी स्तर पर करने को कहा ताकि लोगों को दोबारा न आना पड़े। विशुनापुर की छोटी की शिकायत थी कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं, कई बार शिकायत की गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खलवा के हरिओम पाठक ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। सदर तहसील में कुल 42 शिकायतें आईं, इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। उतरौला में आईं 37 शिकायतों में से दो का निस्तारण हुआ।
शिकायतों के निस्तारण का लिया फीडबैक
- तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का जायजा लेने पहुंचे देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील एवं डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। साथ ही शिकायतों के निस्तारण का फीड बैक लिया। डीएम पवन अग्रवाल ने अध्यक्षता की। इस मौके पर एसपी विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यहां पर कुल 34 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया।